बड़ौत (बागपत)। नगर की पट्टी चौधरान में बसंत पंचमी पर आयोजित विशेष यज्ञ में काफी संख्या में लोगों ने आहुति दी। यज्ञ के ब्रहा पद से बोलते हुए आचार्य सोमेंद्र सिंह ने कहा कि परमात्मा को अग्नि रूप मेें इसलिए दिखाया गया कि जैसे भौतिक अग्नि संसार के कूड़ा करकट को भस्म कर देती है, वैसे ही भगवान की लगन व्यक्ति के मन मेें आग जलती है, जो उसके भीतर के कुविचारों को भस्म कर देती है। कहा कि भगवान की लग्न वाले व्यक्ति का चरित्र मन बुद्धि उज्ज्वल रहते हैं। यज्ञ के यज्ञमान ललिता आर्य, निकेता आर्य रहे। प्रसाद वितरण लोकेश कुमारी ने किया। इसमें नरेंद्र सिंह, देवकाम आदि रहे।