बड़ौत (बागपत)। दिगंबर जैन के रासेयो की द्वितीय इकाई के पास बिहार बड़ौली रोड पर चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रुचिका जैन के निर्देशन में पहले मंदिर परिसर मेें सफाई अभियान चलाया। बाद में पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए पौधरोपण किया। इसमें गरिमा, दिशा, मीनाक्षी, अदिति, निशा, ईशा, प्रियंका, निक्की शामिल रही। ब्यूरो