बागपत। जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद ने सिसाना रोड पर एक नर्सरी मालिक को नोटिस जारी किया। उद्यान अधिकारी ने बताया कि प्लास्टिक गमले में पौधों की बिक्री की जा रही है। किसी भी तरह का बिल नहीं दिया जा रहा है। जबकि नई पौधशाला के लिए लाइसेंस भी नहीं लिया गया है। केंद्र और राज्य सरकार के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। चेतावनी दी जल्द पौधशाला को बंद किया जाए। बिना लाइसेंस संचालन किया तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।