बड़ौत (बागपत)। पब्लिक चैरिटेबल मुस्लिम फंड में जमायत ए उलेमा हिंद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं मुस्लिम फंड देवबंद के संस्थापक मौलाना हसीब सिद्दीकी चेयरमैन के निधन पर बैठक में शोक जताया गया। अध्यक्षता करते हुए फंड के अध्यक्ष हाजी ईमामुद्दीन ने कहा कि सारे हिंदुस्तान के मुस्लिम फंड यूनियन के मौलाना हसीब सिद्दीकी चेयरमैन थे। उनके कार्यों की जितनी प्रशंसा की जाए, कम है, संचालन यूनुस कामरेड ने किया। इस अवसर पर इस्लाम, इलियास, इसरार, गुलजार, शकील, हारूण अली मनव्वर, उमर, जमील, धनकुमार जैन मौजूद रहे।