फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने धीमी कर दी वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे ने धीमी कर दी वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन

बड़ौत। नगर और क्षेत्र में घना कोहरा पड़ने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे। शुक्रवार सुबह से अधिक कोहरा छा जाने से सड़कों पर वाहन की रफ्तार धीमी हो गई। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरा इतना अधिक था कि सड़क पर 10 मीटर तक भी दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड के कारण बाजार में दुकानें भी देरी से खुली। लोग अलाव जलाकर ठंड से निजात पाते देखे गए। हालांकि आठ बजे के बाद सूर्य देव ने दर्शन दिए तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें