बड़ौत (बागपत)।
भाजपा द्वारा आयोजित कमल संदेश पदयात्रा बड़ौत विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर पहुंची। पदयात्राओं का ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया।
पदयात्रा नगर में विधायक केपी मलिक के आवास से खत्री गढ़ी में स्थित पूर्व नगर अध्यक्ष राज कुमार वेला के आवास पर पहुंची पदयात्रा चंद्रवीर तोमर के नेतृत्व में पदयात्रा में रविंद्र राठी, विजेंद्र शर्मा, डॉ. नीरज कौशिक, सुधीर मान, नीरज शर्मा, नितिन शर्मा, ममता गुप्ता, रेणु गुप्ता, मोना जैन सूरज पाल आदि रहे। साथ ही पदयात्रा बागपत देहात के गांव दौझा एवं बुढे़डा बिचपाड़ी में पहुंची। यह पदयात्रा श्रीभगवान तोमर जी के नेतृत्व में गांव में पहुंची। पदयात्रा का ग्राम वासियों ने स्वागत किया। पदयात्रा में तेजवीर अतुल प्रधान, रविंद्र, सुनील, अमरीश भगत जी दीपांशु राजेंद्र तोमर विशाल आदि रहे। सिनौली गांव में पदयात्रा राहुल तोमर के नेतृत्व में पहुंची। इस पदयात्रा में सचिन शर्मा ,हरेंद्र राजेंद्र तोमर, कृष्ण पाल, अरुण आदि रहे। पदयात्रा में मुख्य रूप से केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। पदयात्रा में महिला मोर्चा किसान मोर्चा युवा मोर्चा प्रकल्प बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक सरिता चौधरी एवं जिला मंत्री अनिता खोखर ने भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।