बागपत। हिंडन नदी किनारे प्रस्तावित बायो डायवर्सिटी पार्क के लिए डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने एडीएम को निर्देश जारी किए हैं।
राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने हिंडन नदी को प्रदूषण से मुक्ति के लिए बायो डायवर्सिटी पार्क निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया है। इससे हिंडन नदी निर्मल होगी, साथ ही क्षेत्र में पर्यावरण भी शुद्ध होगा। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने एडीएम अनिल कुमार को निर्देश दिए हैं कि पार्क बनाने के लिए भूमि की उपलब्धता कराई जाए। एडीएम अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि जल्द ही सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।