फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास मंदिर में कलश स्थापित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। सिरसलगढ़ गांव के रविदास मंदिर में रविवार को विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापित किया। प्रात:काल ग्रामीणों व महिलाओं ने बैंडबाजों के साथ गांव में कलश यात्रा निकाली। इसके उपरांत महात्मा सुभाष दास के निर्देशन में कलश शुद्धि कर विधि विधान पूर्वक मंत्रोच्चारण के बीच ग्राम प्रधान अनिल कुमार दरकावदा ने मंदिर जी पर कलश स्थापित किया और संत रविदास के सिद्धांतों व आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस मौके पर आयोजित सत्संग में महात्मा सुभाष दास ने कहा कि हमें संत महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। इस दौरान भंडारे में ग्रामीणों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। इसमें महात्मा खिलौना दास, सुंदर दास, कलीराम, सोमे, ईश्वर, रोहताश, ओमे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें