बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया, इसमें ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सचिव भूपेंद्र, प्रधान रविंद्र व रूपेश ने किया। सचिव भूपेंद्र ने ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से फैलने वाली बीमारियों से अवगत कराया। साथ ही शासन द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर खुले में शौच जाने से रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान स्कूली बच्चों ने गांव के मुख्य मार्गों से रैली निकालकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए जागरूक किया। संचालन प्रधान रविंद्र ने किया। इसमें अरविंद, राजकिशोर, नरेंद्र सिंह, महेंद्र, दिनेश, सुशील, आजाद, महक सिंह शामिल रहे।