बड़ौत (बागपत)।
खेल इंडिया ट्रस्ट के प्रांगण मेें सोमवार को बैडमिंटन क्लब समिति का गठन किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहजाद राय शोध संस्थान के निर्देशक अमित राय जैन, खेल इंडिया ट्रस्ट के संस्थापक भगत सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। भगत सिंह तोमर ने बताया कि गठित समिति में 5 पदाधिकारी एवं 9 सदस्य शामिल किए हैं। बागपत बैडमिंटन क्लब की कार्यकारिणी का अध्यक्ष राज विपिन जोशिया को मनोनीत किया। जबकि सचिव कुलदीप शर्मा को बनाया। इस दौरान अमित राय जैन व भगत सिंह ने बताया कि बागपत की धरती खिलाड़ियों की धरती है। ग्रामीण अंचलों से निकलकर खिलाड़ियों ने विदेश मेें देश का नाम शिखर पर पहुंचाया है। इसी श्रृंखला मेें आगे बढ़ाकर बागपत मेें बैडमिंटन क्लब का गठित किया गया है। इसमें जितेंद्र तोमर, अमन गर्ग, मास्टर अरुण शर्मा, शालू, प्रशांत, मोनिका भारद्वाज, फरहीन, नवीन आदि रहे।