दाहा (बागपत)। कांवड़ यात्रा को लेकर शाहजहांपुर गांव के प्राथमिक पाठशाला में गणमान्य लोगों की बैठक हुई। इसमें ग्राम प्रधान के पति जमशेद अली ने कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा कायम किया जाएगा। जिस प्रकार पूर्व में शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा शाहजहांपुर गांव के लोग करते आए है, उसी प्रकार से इस बार भी सेवाभाव से कार्य होगा। इस कार्य में युवाओं की भागीदारी की जाएगी। किसी भी युवा ने गलत काम करने की कोशिश की तो सहन नहीं किया जाएगा। पहले खुद गांव के लोग उसे सजा देंगे, उसके बाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा। इसमें ईनाम, समयद्दीन, पूर्व प्रधान इस्लामुद्दीन, खुर्शेद, कादर खान, इस्तियाक डीलर, शमीर मौजूद रहे।