रमाला (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज, किशनपुर बराल में चल रहे प्रबंध समिति के चुनाव में तीन पदों पर सीधा मुकाबला होगा। जबकि अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए हैं। चुनाव अधिकारी राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि अध्यक्ष पद पर प्रभात तोमर और मुकेश कुमार, प्रबंधक पद पर कर्ण सिंह और सतेंद्र, उप प्रबंधक पद पर अनिरुद्ध और देवेंद्र के बीच सीधा मुकाबला होगा। अन्य पदों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। बृहस्पतिवार को चुनाव चिन्ह वितरित किए जाएंगे। 29 जुलाई को मतदान होगा। इस चुनाव में 4,444 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगा और इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। ब्यूरो