छपरौली (बागपत)। राजकीय कृषि बीज भंडार छपरौली में उड़द कलस्टर के अंतर्गत कृषकों को प्रशिक्षण दिया। उड़द की खेती में पीले चित्र वर्ण रोग की रोकथाम बताई। इसके लिए इमिडाक्लो प्रिड को पानी में मिलाकर छिड़काव करें। कृषि बीज भंडार के प्रभारी महेश कुमार खोखर ने किसान पंजीकरण एवं खरीफ फसलों की जानकारी दी। एडीओ कृषि वेदपाल सिंह, हरिनिवास गर्ग, प्रमेंद्र, राहुल पंवार, अमित, सुरेश, यशपाल, सर्वेश पाल, धीरज सिंह, अवनीश, ओंकार, लोकेंद्र, सुनील आदि रहे। ब्यूरो