दोघट (बागपत)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को चालू करवाने के लिए टीकरी में क्षेत्रवासियों का चल रहा धरना 38वें दिन भी जारी रहा।
वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र की लगातार अनदेखी करती आ रही है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अडिग है। वह पीछे हटने वाले नहीं है। सीएचसी के लिए चाहे जो भी करना पड़े वह करने को तैयार है। दोपहर बाद धरनास्थल पर हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि आंदोलन को गति देने के लिए अब डोर टू डोर संपर्क किया जाएगा। अगर यह सीएचसी चालू हो जाए तो लाखों लोगों को फायदा होगा। धरना देने वालों में चौधरी सोहनवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, शिवकुमार राठी, रमेश भगत, प्रमोद राठी, सोनू, उदय राठी, बाबूराम, ओमबीर, कय्यूम पहलवान, हरिओम राठी, ओमबीर शर्मा, रामपाल शर्मा, राजेंद्र सिंह, नसरुद्दीन, विनोद, रतनवीर राणा, संजू जाटव, गंगाराम, लीलू, संदीप शर्मा, राजन, नवाब, विजय, मुनेश देवी आदि रहे।