फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन-मंदिर समिति के 20 सदस्यों की बनाई कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने बताया कि शिवरात्रि मेले की तैयारी को लेकर पुरा महादेव में समिति के लोगों के साथ बैठक की। इसमें प्रशासनिक अधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों की एक समिति बनाई। जो मेले की समस्त व्यवस्थाओं का प्रबंधन करेगी। समिति की ओर से संजीव शर्मा, अंकुर शर्मा, राजेंद्र प्रधान, विनोद गोयल, प्रमोद गोयल, सराय चेयरमैन मांगेराम सहित दस सदस्यों का नाम प्रस्तावित किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों में एसडीएम बागपत, सीओ खेकड़ा, तहसीलदार बागपत, एसओ बलैनी, एक्सईएन विद्युत , एक्सईएन लोनिवि और जल निगम, डीपीआरओ, ईओ बागपत, बीडीओ पिलाना समिति के सदस्य रहेंगे। ये 20 सदस्य समिति मेले की समस्त समुचित व्यवस्थाओं के लिए कार्य करेगी। मंदिर समिति ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया। मेले में दुकानों के आवंटन से लेकर पेयजल, प्रकाश, आवागमन, साफ सफाई की व्यवस्था हेतु उक्त समिति के लोगों के मध्य कार्यविभाजन 10 जुलाई को किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें