बड़ौत (बागपत)। दैनिक श्रमिकों ने बुधवार को साप्ताहिक बंदी कराने की मांग को लेकर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और जुर्माना राशि बढ़ाने की मांग उठाई। श्रमिकों ने कहा वे विभिन्न दुकानों पर नौकरी करके अपनी रोजी रोटी चलाते हैं, लेकिन साप्ताहिक बंदी न होने के कारण उन्हेें अवकाश का लाभ नहीं मिल रहा है। यदि इस पर सही ढंग से अंकुश नहीं लगा तो वे उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे। उन्होंने जुर्माना राशि 51 सौ रुपये से बढ़ाकर दस हजार करने व व्यापारियों से बातचीत कर समस्या का स्थायी रूप से समाधान कराए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन करने वालों में प्रवीण, मोहित, रवि, कुलदीप, सचिन, राजा, जावेद, मोहन, अनिल, सलीम, रोहित, राजबीर शामिल रहे। ब्यूरो