फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन दो को हुई टीबी की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। घर-घर टीबी के मरीज खोजो अभियान का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। जिले से टीबी के रोग को खत्म करने के लिए शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीन तहसील और संदिग्ध 16 गांवों में टीबी खोजो अभियान चलाया है। प्रथम चरण खत्म हो गया है। इसमें 225 की जांच की। इनमें चार लोगों को रोग की पुष्टि हुई। सोमवार को द्वितीय चरण के अभियान की शुरूआत सीएचसी बागपत से की। यहां पर एमएस डॉ. विभाष राजपूत ने टीम को गांव और बागपत शहर के लिए रवाना किया। शाम पांच बजे से सभी टीम के सदस्यों ने 151 लोगों की जांच की, इसमें दो को टीबी की पुष्टि हुई। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. लोकेश ने बताया कि टीम घर-घर जाकर टीबी के मरीजों की जांच कर रही है। अभी तक छह टीबी के मरीजों का खोजा जा चुका है। अभियान 25 जून को समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें