बड़ौत (बागपत)। जलालपुर गांव मेें ईद पर पौधरोपण कर आपसी भाईचारा कायम देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान शाहिद, सचिव भूपेंद्र व समाजसेवी विनीत मलिक ने ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के मुख्य मार्गों पर पौधरोपण कर किया। इससे पूर्व ग्रामीणों ने गांव में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद सभा में प्रधान शाहिद ने कहा कि ईद आपसी भाईचारे का प्रतीक है। सचिव भूपेंद्र ने लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाने की अपील की। समाजसेवी विनीत मलिक ने कहा कि हमें हर वर्ग का त्यौहार धूमधाम से मनाना चाहिए। छछरपुर गांव में प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने मुस्लिम वर्ग के लोगों को ईद की बधाई दी और उसने ईद पर्व को आपसी भाईचारे व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की। ब्यूरो