बड़ौत (बागपत)। मुख्य डाकघर पर ग्रामीण डाक सेवकों की 11वें दिन हड़ताल जारी रही और उन्होंने प्रदर्शन कर धरना दिया। मंडल अध्यक्ष रामपाल ंसिह ने बताया कि जब तक हमारी मांग पूरी नही होगी, तब तक धरना जारी रहेगा। कहा कि हड़ताल के चलते मुख्य डाकघर में डाक के ढेर लग गए हैं और सभी डाक सेवाएं बाधित हो रही है। मंडल सचिव बिजेंद्र सिह तोमर के नेतृत्व में काफी संख्या में ग्रामीण डाक सेवा दिल्ली संचार विभाग का घेराव करने के लिए रवाना हुआ। प्रदर्शन करने वालों में दिनेश, योगेश देवी, राम सिंह, ओमप्रकाश, सुंदर, विनोद, प्रवेंद्र, मुकेश, हरवीर सिंह, चरण सिंह, नीरज शर्मा शामिल रहे।