फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोघट में 773 परिवारों को मिलेगा योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नगर पंचायत दोघट में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना के अंतर्गत बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर प्रवीण कुमार ने बताया कि 2011 में शासन ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से लागू की। इसका नाम बदलकर अब आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन योजना किया। पहली योजना में परिवार के सदस्य को स्वास्थ्य बीमा का खर्च 30 हजार रुपये मिलते थे और अब इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत परिवार को स्वास्थ्य बीमा के खर्च पांच लाख रुपये तक का लाभ मिलेगा। इस योजना के अंतर्गत आवास विहीन, बेसहारा, दिव्यांग, भूमिहीन, मजदूर, गरीब, अनुसूचित जाति, जनजाति वर्ग के 773 परिवारों को लाभ मिलेगा। इसका सर्वे नगर पंचायत के वार्ड सभासदों, कर्मचारियों द्वारा कराया जाएगा। नगर पंचायत दोघट में लाभार्थियों को 2011 की जनगणना के अनुसार चयनित किया। इसमें डीईओ अंकित कुमार, चेयरमैन प्रतिनिधि लोकेंद्र ठेकेदार, लिपिक राहुल कुमार, संजीव कुमार, रतन सिंह, मुकालतली, साकिर, अमित पंवार, सतीश कुमार, सत्यपाल सिंह, अरविंद, अंकुर, अमित आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें