फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन को भेजा कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने बताया कि बाम गांव निवासी अश्वनी कुमार पुत्र सलेक चंद्र के विद्युत कनेक्शन के लिए कोई आवेदन नहीं किया, उसके बाद भी घर में विद्युत लाइन चालू कर दी गई। मना करने के बाद भी कनेक्शन चलता रहा। उसने शिकायत ऊर्जा निगम से की, जिसके काफी समय पर कनेक्शन हटाया । तिवारी ने बताया कि उसने पीड़ित की ओर से कनेक्शन के संबंध में ऊर्जा निगम से आरटीआई के तहत सूचना मांगी। समय पर सूचना न देने पर आयोग में अपील की। इसके बाद अधीक्षण अभियंता को आयोग ने तलब किया। राजवीर सिंह एक्सईएन के समय का प्रकरण है, इनकी लापरवाही सामने आई। अब वह सहारनपुर तैनात है। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता रामवीर सिंह ने सहारनपुर में तैनात एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी किया। विद्युत निगम की लापरवाही के कारण अश्वनी कुमार अभी भी मानसिक रूप से परेशान हैं। जो कनेक्शन कटवा दिया, इसके बाद से लगातार विभाग की ओर से बिजली का बिल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें