बड़ौत (बागपत)। दयानंद बाल विद्या मंदिर मेें रविवार को जिला आर्य प्रतिनिधि सभा बागपत के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, इसमें आर्य वीर शिविर को सफल बनाने पर बल दिया। इसकी अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल सिंह ने की। संचालन रवि शास्त्री ने किया। बैठक में मंत्री रिपुदमन आर्य ने कहा कि आर्य वीर शिविर 22 से 29 मई और आर्य वीरागंना शिविर 15 से 22 जून को जनता वैदिक माडर्न स्कूल में होगा। योग एवं चरित्र निर्माण शिविर मेें योग, व्यायाम, आसन, प्राणायम, जूडो कराटे, लाठी, भाला, शूटिंग के साथ आत्मिक उन्नति, बौद्धिक ज्ञान, नैतिक शिक्षा संध्या का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें संरक्षक डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. राजपाल, राजेंद्र सिंह, विनोद ढाका, रवि शास्त्री, कपिल आर्य, महाशय श्रीपाल, यशपाल, रविंद्र आर्य, योगेंद्र, उमेंद्र, समय सिंह, प्रभात आदि शामिल रहे।