बिनौली (बागपत)। जिवाना के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सम्यक जैन ने जेईई मेन्स में सफलता प्राप्त की है। बिनौली निवासी दुकानदार सतेंद्र जैन के पुत्र सम्यक जैन ने जेईई मेंस के सोमवार को घोषित हुए परिणाम में 130 अंक प्राप्त कर 29281 वीं रैंक हासिल की है। सम्यक जैन कक्षा बारहवी में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल का छात्र था। स्कूल संस्थापक प्रोफेसर बलजीत आर्य, प्रधानाचार्य डा. राजीव खोखर ने बताया कि सम्यक ने हाई स्कूल में 96 और इंटर में 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चयनित छात्र को पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान परिजन महेश चंद जैन, बिजेंद्र जैन, ममता जैन, गौरव जैन, सचिन जैन, पारस जैन, वैभव, अमित आदि ने खुशी जताई है।