फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इसका शुभारंभ डॉ. मनीष तोमर और डॉ. आशीष चौधरी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. चांद किशोर ने ब्लड प्रेशर, शुगर, दमा, खांसी से ग्रसित 185 मजदूर की जांच की। वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉ. आशीष चौधरी ने करीब 65 लोगों के मुख एवं दांत के रोग की जांच की। उन्होंने 30 लोगों के दांतों की सफाई की। उन्होंने धूम्रपान एवं गुटका न खाने की सलाह दी। साथ ही दिन मेें कम से कम दो बार ब्रुश करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें