फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में पुस्तक दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल में सोमवार को विश्व पुस्तक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को जहां सामाजिक और व्यवहारिक ज्ञान के लिए समाज और वातावरण प्रभावित करता है। वहीं बच्चों को अक्षर ज्ञान के लिए पुस्तकों की आवश्यकता जरूरी होती है। पुस्तकों के माध्यम से वह हजारों साल पूर्व के इतिहास का ज्ञान पाता है। अनेक विचारकों और वैज्ञानिकों ने अध्ययन करके ही अपना नाम चमकाया। पुस्तकालयाध्यक्ष पुष्पा धामा ने बच्चों को पुस्तकों से प्रेम की सीख दी। विद्यालय परिसर में लगे पुस्तक मेले में बच्चों ने कई किताबें खरीदीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें