फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध पर रालोदियों ने जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रालोद कार्यकर्ताओं ने दुष्कर्म के आरोपों को कड़ी सजा दिलाने और पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
सभासद इरफान मलिक के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता तहसील में पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा देशभर में महिला उत्पीड़न के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और केंद्र और प्रदेश सरकार महिला उत्पीड़न को रोकने मेें नाकाम हो रही है। उन्होंने कहा उन्नाव और कठुआ जैसी घटनाओं ने देश को पूरे विश्व मेें शर्मसार किया है, इसकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ही अपने विधायक और दुष्कर्म कर्मियों को सह देने का काम कर रही है। बाद में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मांगेराम को सौंपा और दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी देने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की। इससे पहले उन्होंने दो मिनट का मौन रख कर मृतकों की आत्म की शांति के लिए दुआ मांगी। इसमें धर्मवीर सिंह एडवोकेट, बिलाल अलवी, सुभारती, इमरान कुरैशी, रिजवान, शाहिद मिल, आबिद खान, आरिफ, इंतजार अलवी, हाजी जमीरूदीन अब्बासी, सत्यवीर, जितेंद्र तोमर, महताब आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें