बड़ौत (बागपत)। रविवार की देर शाम तेज आंधी के साथ आई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और एक सप्ताह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।
पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। हालांकि रविवार करीब छह बजे आंधी व तूफान से मौसम अचानक बदल गया। आसमान मेें काले बादल छा गए थे, जिससे शाम को ही रात्रि जैसा माहौल बन गया। वाहन चालकों को भी लाइट जलाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। थोड़ी ही देर मेें तेज बरसात से मौसम भी ठंडा हो गया था। इस दौरान हल्की ओलावृष्टि भी हुई। बरसात से नगर में कई जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान बिजली जाने से भी लोगों को काफी परेशानियों का सामना कराना पड़ा।