बड़ौत (बागपत) जैन मिलन परिवार बड़ौत के तत्वावधान में भगवान महावीर जयंती के पावन पर्व पर नगर की सभी जैन आमना का महा मासिक मिलन 30 मार्च को होगा। मीडिया प्रभारी आदीश जैन ने बताया कि भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतुराज जैन के निर्देशानुसार महा मासिक मिलन 30 मार्च को रात्रि में होगा। इसमें सामूहिक ण्मोकार महामंत्र का पाठ और बच्चों द्वारा जैन धर्म पर आधारित नृत्य एवं नाटिका क ी प्रस्तुति होगी। उन्होंने बताया 20 लक्की ड्रा और एक बंपर लक्की ड्रॉ भी निकाला जाएगा।