बागपत। भाजपा के बागपत विधायक योगेश धामा का कहना है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के विभिन्न सेवा योजन कार्यालयों की ओर से रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इससे करीब 55 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। मंगलवार को जारी किए गए प्रेस बयान में उन्होंने कहा कि बागपत में भी 17 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन होगा, जिससे युवाओं को लाभ होगा। युवाओं से आह्वान किया कि सेवा योजना विभाग की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण करा लें।