फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर संग्रह अमीनों का धरना सोमवार को भी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर संग्रह तहसील पर चल रहा संग्रह अमीनों का धरना सोमवार को भी जारी रहा। तहसील में सोमवार को भी संग्रह अमीन जिला अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा के नेतृत्व में एकत्रित हुए और नारेबाजी की। इसके बाद अशोक कुमार धामा की अध्यक्षता और आदेश कुमार के संचालन में धरना दिया। उन्होंने कहा कि संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। नियत यात्रा भत्ता के स्थान पर मोटरसाइकिल भत्ता दिया जाए। पात्र संवर्गीय सदस्यों की पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान किया जाए। अपनी मांगों के लिए उन्होंने धरना जारी रखा। इसमें रणवीर, रामपाल, राजपाल सिंह, पंकज शर्मा, रूपेश शर्मा, राहुल गुप्ता, अशोक तोमर, कृष्णपाल शर्मा, राजेंद्र, सोम, नैन चंद, अजित सिंह, आदेश कुमार, राज कुमार, राजपाल सिंह, सुक्रमपाल, उमेश कुमार, सहंसर पाल, रामपाल, अजित सिंह, ओमवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें