बागपत। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को कार्यालय में हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र जाटव ने कहा 15 मार्च को पार्टी के संस्थापक कांशीराम की जयंती पर मेरठ के शेर गढ़ी में कार्यक्रम होगा। प्रत्येक विधानसभा से 500-500 कार्यकर्ता ले जाने की जिम्मेदारी दी । जोन इंचार्ज जसवंत जाटव, और श्याम सुंदर गौतम ने भी विचार रखे। अध्यक्ष जिलाध्यक्ष सुनील कुमार और संचालन उपाध्यक्ष हाजी फिरोज खान ने किया। संदीप प्रजापति, महेश प्रधान, बबलू कौशिक, डॉ. ओमपाल सिंह,अ शोक नैन, जितेंद्र, प्रवीण, रोहित, प्रधान रियाजूद्दीन, आबिद अली, हरवीर पहलवान, बाबूराम, ओम सिंह राठी, रोहित गुर्जर, सूरजमल मौजूद रहे।