बागपत। एंटी भूमाफिया टीम ने खट्टा प्रहलादपुर गांव स्थित देवनागरी इंटर कॉलेज के पास से सरकारी रास्ते को कब्जा मुक्त कराया, जिसका लोगों ने विरोध किया। भारी पुलिस बल और राजस्व टीम ने निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया। तहसीलदार राजबहादुर की नेतृत्व में टीम के प्रभारी कानूनगो कुलदीप राठी ने जमीन को कब्जा मुक्त कराया, जिसका लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन उनकी एक नहीं चली। टीम में लेखपाल प्रदीप सिंह राणा, जितेंद्र कुमार, विनोद कुमार, सचिन भारतीय मौजूद रहे।