बड़ौत (बागपत)।
वीर स्मारक इंटर कॉलेज में बुधवार को शिक्षकों की पेंशन पुनरीक्षण को लेकर आयोजित बैठक में परिक्षेत्र प्रभारी स्वराज पाल दूहूण ने बताया कि एक जनवरी 2016 से पूर्व जो शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं, उनकी पेंशन का पुन: निर्धारित होकर नए सिरे से पेंशन लाभ मिलेगा। उपाध्यक्ष कोमवीर सिंह और जनपद मंत्री धर्मेंद्र खोखर ने बताया बैठक जनपद के सेवानिवृत्त शिक्षकों की कठिनाई को दूर करने के लिए है। विशेषज्ञ नरेश कुमार ने 4200, 4600, 4800, 5400 और 6600 पे ग्रेड के शिक्षकों को अलग-अलग विस्तार से गणना कर निर्धारित प्रपत्र भरवाए। बैठक में देवेंद्र सिंह, सुखवीर, धर्मपाल, विक्रम सिंह, रणवीर, लक्ष्मीचंद, रमेश चंद, ऋषिपाल, वेद पाल, राजवीर, वीर सैन, रामेश्वर, सत्यप्रकाश, राजकुमार, सहदेव, अब्दुल, रण सिंह पंवार आदि रहे।