फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुसार में नायब तहसीलदार ने सुनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। नायब तहसीलदार ने गांव पुसार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने पानी निकासी, खड़ंजा निर्माण आदि समस्याओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

प्राइमरी पाठशाला के प्रांगण में नायब तहसीलदार नसीम अहमद ने लोगों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने उन्हें बताया गांव में सबसे बड़ी समस्या पानी निकासी की है। पानी निकासी न होने से गलियों में गंदा पानी भरा रहता है और बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई। जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया जाए। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग से गांव तक आने वाले आम रास्ते पर खड़ंजा लगवाया जाए। गांव में जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना कराई जाए। ग्रामीणों ने समस्याओं से युक्त प्रार्थना पत्र भी अधिकारी को सौंपा। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वे डीएम के माध्यम से समस्याओं को शासन तक भिजवा देंगे। इसमें एडीओ तेजपाल सिंह, कानूनगो, प्रधान प्रमोद, महक सिंह, लाल सिंह, मुकेश, योगेंद्र, सतेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें