कॉलेज में वार्षिकोत्सव की तैयारी शुरू
बिनौली (बागपत)। माध्यमिक विद्यालय, धनौरा सिल्वर नगर में 20 जनवरी को होने वाले वार्षिकोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। वार्षिकोत्सव तीन दिन तक चलेगा। इसका उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत करेंगे। इसमें हरियाणा के पूर्व मंत्री वेद सिंह मलिक, बड़ौत विधायक कृष्णपाल मलिक और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा भी भाग लेंगे। समारोह के दूसरे दिन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के दुग्ध विकास, अल्पसंख्यक एवं हज मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी रहेंगे। कॉलेज के प्रधानाचार्य सुशील चौधरी ने बताया कि समारोह की तैयारी शुरू हो चुकी है।