बागपत। डीआईओएस पीके मिश्रा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिए कोई भी प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए, क्योंकि परीक्षा में तो बच्चे पास हो जाते हैं, जो प्रयोगात्मक परीक्षा छूट जाती है, परेशानी होती है। विद्यालय स्टाफ या अन्य किसी माध्यम से इसकी जानकारी हर विद्यार्थी को दी जाएगी। अवगत कराया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उप मुख्यमंत्री और शिक्षा मित्री डॉ. दिनेश शर्मा निर्देशित किया। कोई भी लापरवाही मिलती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। उप मुख्यमंत्री ने अवगत कराया कि परीक्षा में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा। विधायकों की भी सिफारिशों को नहीं मनाया है। निर्धारित सभी केंद्रों पर ही परीक्षा होगी।