फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कल्याण के लिए किया हवन का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में नववर्ष पर विश्व और जनकल्याण के लिए हवन का आयोजन किया । यज्ञ के ब्रह्मा अभिमन्यु गुप्ता, यज्ञमान प्राचार्य डॉ. कमला अग्रवाल रही। हवन में सभी ने आहुतियां देकर ईश्वर से कामनाएं की। इसमें कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष चौधरी ईश्वर सिंह ने छात्राओं को अनुशासन में रहकर अपने बड़ों और गुरुजनों का सम्मान कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मनमोहक और शिक्षाप्रद नाटक का मंचन किया। नेहा, काजल, तब्बसुम, ज्योति, शैली, कोमल, आंकाक्षा ने नाटक प्रस्तुत किए। निर्मला, शिल्पा वर्मा, डॉ. शमा परवीन, वंदना, अनीता सिंह, ममता, कीर्ति, राखी, सुमन शर्मा, संजय सैनी मौजूद रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें