फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डौला गांव में ज्ञानी जैल सिंह की पुण्यतिथि मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। विश्वकर्मा समाज के लोगों ने डौला गांव में पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय ज्ञानी जैल सिंह की 23वीं पुण्यतिथि मनाई गई।
विज्ञापन

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा पंजाब छोटे से गांव संधवा में गरीब बढ़ई परिवार में पैदा होकर ज्ञानी जैल सिंह अपने संघर्ष के बल पर पंजाब के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री और राष्ट्रपति तक बनें। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि मन में दृढ़ इच्छाशक्ति है तो व्यक्ति बुलंदियों पर पहुंच सकता है। वह समाजवादी विचारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, महान देशभक्त और संघर्षशील नेता थे। 25 दिसंबर 1995 को एक सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई । विश्वकर्मा एकता विकास सभा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा विश्वकर्मा समाज सम्मान दिया जाना चाहिए, लेकिन राजनीतिक दल अनदेखी करते हैं। इसकी अध्यक्षता हरिचंद विश्वकर्मा ने की। संचालन विनोद विश्वकर्मा ने किया। इसमें प्रदीप विश्वकर्मा, सचिन, संदीप पांचाल, संजय, मनोज, कमल, राजीव, रोहताश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें