बागपत। त्रिवेंदरम में आयोजित 61वीं राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जौहड़ी राइफल क्लब के निशानेबाज रवि कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। डॉ. राजपाल सिंह ने बताया रवि ने बेहतर स्कोर कर स्वर्ण पदक जीता है। एयर राइफल में उसने यह कामयाबी हासिल की। पिछले वर्ष नेशनल खेलों में अभिनव बिंद्रा को हराकर रवि चर्चा में आया था।