फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैन बसेरा बना ठेकेदारों का गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। स्वास्थ्य विभाग ने सीएचसी में आने वाले मरीजों के तीमारदारों के रुकने के लिए डेढ़ लाख रुपये लगाकर रैन बसेरे का निर्माण किया था, लेकिन अब वह ठेकेदारों के सामान का गोदाम बन गया है। इसके चलते मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार सर्दी से परेशान हैं। रैन बसेरे में ठेकेदारों का कूड़ा-करकट भरा है। इसके चलते मरीजों के साथ आने वाले तीमारदार अलाव जलाकर सर्दी दूर करने की कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. मुकेश उपाध्याय ने बताया रैन बसेरे को खाली कराकर मरीजों के साथ आने वाले लोगों के लिए साफ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें