बड़ौत (बागपत)। नगर में जाम की स्थिति लगातार विकट होती जा रही है। शनिवार को भी कोताना रोड पर लगे जाम में लोग डेढ़ घंटे तक फंसे रहे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। नगर में काफी दिनों से जाम की स्थिति से लोग बेहाल है। आए दिन कोताना रोड, फूंस वाली मस्जिद, खत्री गढ़ी चौराहा, बिजरौल रोड, अजीतनाथ मंदिर, बावली रोड और अन्य मार्गों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को को भी ऐसे ही हालात रहे। कुछ लोगों ने स्वयं यातायात व्यवस्था को अपने हाथ में संभालते हुए जाम खुलवाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। यदि जाम की स्थिति से नगर वासियों को निजात नहीं दिलाई जाती तो कभी भी यह मुद्दा आंदोलन से जुड़ सकता है।