बड़ौत (ब्यूरो)। दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित एसबीएम पब्लिक स्कूल में सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें विशेष प्रशिक्षक प्रकट सिंह सिंधु ने एसबीएम की शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग छात्र-छात्राओं के लिये घर-घर जाकर सर्वे किया जाएगा और उन छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि स्कूल में फिजियोथैरेपी की लैब की सुविधा है। इसके अलावा विशेष शिक्षकों द्वारा विशेष छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा एवं उनको भाषा ज्ञान कराया जाएगा। इस मौके स्कूल के प्रबंधक डॉ. संजीव आर्य ने बताया कि गरीब दिव्यांग छात्रों को स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। इसके लिये उन्हें अपना आय प्रमाण पत्र प्रदान करना होगा। उन्होंने कहा कि स्कूल में सीमित सीटें है। अभिभावक स्कूल में आकर संपर्क करें। इस मौके पर प्राचार्य पूजा पंवार, पारुल पंवार, शिवानी तोमर, पूजा जैन, नेहा सरोहा आदि उपस्थित रहे।