बिनौली (बागपत)।
शांतिदेवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर सुंदर नगर में चल रही तीन दिवसीय हरवंश लाल मेमोरियल एथलेटिक्स और कबड्डी प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।
समापन अवसर पर आचार्य विनोद कुमार शास्त्री के निर्देशन में प्रात: यज्ञ हुआ। इसके उपरांत विद्यालय मेें चौधरी हरवंश लाल की मूर्ति का अनावरण किया गया। समापन अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि कर्णपाल सिंह तंवर उपाध्यक्ष एनडीएमसी नई ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेल प्रतियोगिताओं से छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। समापन अवसर पर कबड्डी के मुकाबले में शांतिदेवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर की छात्राओं की टीम प्रथम रही। जबकि महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज टटीरी की टीम द्वितीय रही। मुख्य अतिथियों में कर्णपाल सिंह तंवर, सुरेंद्र सिंह ने विजेताओं को सम्मानित किया। आयोजक नरेश वर्मा ने अतिथि यों को शॉल उढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन प्रबंधक मास्टर रामकिशन सिह ने किया। कार्यक्रम मेें प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह, सपना शर्मा, ग्राम प्रधान बॉबी पंडित, सूरजभान, जय भगवान, गिरवर, राजवीर, बलजीत, आजाद सिंह, ईश्वर सिंह शामिल रहे।