फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में मरीजों की जांच की, सलाह दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिविर में मरीजों की जांच
विज्ञापन

बड़ौत। कस्बे के मेडिसिटी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 214 लोगों को परामर्श दिया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर और ईसीजी कराकर परीक्षण किया गया। शिविर में हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. गोपाल वर्मा ने घुटने एवं कमर के दर्द से पीड़ित मरीजों की जांच की और हड्डी की मजबूती की जांच बीएमओ से की गई। 40 लोगों की यह जांच की गई। शिविर में डॉ. शोभित तोमर ने बुखार से ग्रस्त मरीजों को परामर्श दिया। कई मरीज डेंगू, टाइफाइड एवं मलेरिया से ग्रस्त पाए गए। उन्होंने मरीजों को सर्दी में पूरे कपड़े पहनने और मच्छरों से बचने की सलाह दी। शिविर में डॉ. आशीष चौधरी एंव डॉ. स्नेहा चौधरी ने मुख एवं दंत रेाग से ग्रस्त 54 मरीजों की जांच की। डॉ. स्नेहा ने बताया कि नियमित दांतो की जांच करानी चाहिए। दांतो की सफाई साल में एक बार जरूर करनी चाहिए। इस अवसर पर डॉ. आकांक्षा तोमर ने भी 22 मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें