बड़ौत (बागपत)।
जनता वैदिक कॉलेज के सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन की बैठक में प्रधानों ने गांवों में ठप पड़े विकास कार्यों पर चिंता जताई ।
बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश दत्त शर्मा को जिलाध्यक्ष रामपाल धामा और प्रदेश प्रवक्ता ललित शर्मा ने प्रधानों द्वारा कार्य करने में आ रही बाधा की जानकारी दी। बैठक में प्रधानों ने बारी-बारी से समस्याएं उठाई। प्रदेश अध्यक्ष ने प्रमुख सचिव पंचायत राज से समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वसन दिया। इसकी अध्यक्षता ममता प्रधान गुराना ने की। इसमें रणधीर, धर्मेंद्र, शैलेंद्र, हरवीर, ओमवीर, प्रेम सिंह, कांति, ओमवीर, रविंद्र, सुधीर, विरेंद्र, ईश्वर, अरविंद, चंद्रपाल, दीपक, गुलबीर, नरेश त्यागी आदि रहे।