फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ गई सत्यपाल सिंह की चुनौतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के सियासी मुद्दों में उलझे डॉ. सत्यपाल सिंह की चुनौतियां बढ़ गई है। अभी तक दिल्ली-सहारनपुर हाईवे, छपरौली में यमुना का पुल, डबल रेलवे लाइन, बागपत रोड स्टेशन का नाम बदलवाने, एक्सप्रेस-वे का मुआवजा, नई रेल गाड़ियां, मेरठ से पानीपत जाने वाली रेल लाइन के मुद्दे सवाल बनकर खड़े थे, लेकिन नदी विकास और जल संसाधन मंत्रालय मिलने के बाद अब उनके सामने चुनौतियों के पहाड़ होंगे। असल में नदी विकास योजना में चार नदियां शामिल हैं। गंगा, यमुना के अलावा कृष्णा और हिंडन। इनमें से तीन नदी बागपत से गुजरती हैं। यमुना की जलधार का मुद्दा है। इसके अलावा कृष्णा और हिंडन नदी की सफाई व्यवस्था बेपटरी है। असल में हिंडन और कृष्णा बागपत के बरनावा क्षेत्र में एक हो जाती है। वह पहले ही दोनों नदियों के प्रदूषण का सवाल उठाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें