फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसिस्टों का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मेसिस्टों का सीएमओ दफ्तर पर प्रदर्शन, धरना
विज्ञापन

बागपत। मांगों को लेकर फार्मेसिस्टों ने सीएमओ दफ्तर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा।
शनिवार को सीएमओ दफ्तर पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जनपद के फार्मेसिस्ट एकत्र हुए। उन्होंने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सीएमओ को सौंपा। इसमें पदोन्नति और वेतन का उच्चीकरण नहीं हो रहा है। संवर्ग के कर्मियों के भत्तों में वृद्धि, प्रदेश सरकार के राजकीय चिकित्सालयों में कार्यरत फार्मेसिस्ट को पेशेंट केयर भत्ता, संवर्ग का पुनर्गठन, मानक के अनुसार पदों का सृजन, दो वर्ष की सेवा के बाद राजपत्रित घोषित, रिक्त पदों पर नियुक्ति कराने, उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी फार्मेसिस्ट के पद पर सृजन, राजपत्रित अवकाश में कार्य के बदले एक माह का अतिरिक्त वेतन, ट्रामा सेंटर में फार्मेसिस्ट के पद सृजित करने, ब्लड बैंक में कार्यरत फार्मेसिस्ट से फार्मेसी एक्ट 1948 और फार्मेसिस्ट ड्यूटी लिस्ट के अनुसार कार्य लेने, पुरानी पेंशन व्यवस्था का बहाल करने की प्रमुख मांगे हैं। फार्मेसिस्टों ने कहा जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो हड़ताल के साथ उग्र आंदोलन होगा। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमबीर मलिक सहित मुकेश, दिनेश कुमार, संजीव, सुंदर पाल, अशोक, धर्मेंद्र तोमर, वीरेंद्र, अरुण, मनोज शर्मा, अरविंद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें