फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीराम-कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनकर श्रद्धालुओं ने किया नृत्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जानकी दास मंदिर के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन बाल साध्वी राधा देवी श्रीराम जन्म और कृष्ण महोत्सव का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

साध्वी राधा देवी ने कहा जीवन में कुछ भी प्राप्त करना असंभव नहीं है। यदि परमात्मा की कृपा जीव के ऊपर बनी रहे तो हर कार्य संभव हो जाता है। उन्होंने कहा रावण के अत्याचारों से जब पृथ्वी कांपी उठी, गो रूप धारण कर सभी देवों के पास गई। भगवान विष्णु ने कहा मनुष्य रूप धारण कर महाराज दशरथ के यहां अवतरित हो रहा हूं और सब राक्षसों के संहार और भक्तों का उद्धार करूंगा। भगवान राम ने सब समस्त राक्षसों का अंत किया। राजा परीक्षित के पूछने पर सुखदेव मुनि ने राजा परीक्षित को कृष्ण जन्म की कथा का प्रसंग सुनाया। कथा में श्रीराम जन्म और श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव मनाया गया। ज्योतिषाचार्य राज कुमार शास्त्री, मनोज शास्त्री, नीरज शर्मा, राजपाल शर्मा, गोपालदास, गोविंदा, लाल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें