फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव मंगल मिलन समागम का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। माखर गांव मेें रविवार को साकार विश्व हरि धाम के तत्वावधान में मानव मंगल मिलन सद्भावना समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने कहा कि मानव मानव से प्रेम करें, संयम और सहनशीलता से जीवन व्यापन करें। समागम में गीतों और भजनों के माध्यम से धार्मिक, आध्यात्मिक, आत्मिक बोध, मानवता, भाईचारा, सत्य मार्ग पर चलने, समाज मेें व्याप्त अंधविश्वास दूर करने, समाज से भेदभाव दूर करने, समाज सृजन करने का संगत को संदेश दिया गया है। समागम की अध्यक्षता ओमपाल सिंह और संचालन विजय प्रकाश ने किया। इस अवसर पर रामफूल सिंह, अमर सिंह, मोदी, धर्मप्रकाश, राजपाल, राकेश राय, शहजाद अली, मदन सिंह, सुरेशपाल, देवी सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें