बड़ौत (बागपत)। अखिल उप्र युवा जाट महासभा के मंडल अध्यक्ष डॉ. अनिल डबास ने छात्र नेता और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जनता वैदिक कॉलेज कमल सिंह तोमर को जिलाध्यक्ष बनाया और आशा जताई वे इस पद को ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे। इस दौरान नव मनोनीत जिलाध्यक्ष कमल सिंह तोमर ने कहा युवाओं को संगठन से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाया जाएगा और युवाओं में फैली कुरीतियों को दूर करने का भी प्रयास होगा। उन्होंने कहा युवाओं की समस्याओं को हल कराने का प्रयास होगा। हर्ष खोखर, अमरदीप शर्मा, अभिलाष, अनित, सचिन, मोहित आदि ने कमल तोमर को जिम्मेदारी सौंपने पर खुशी जताई।